फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दमकौरा सड़क पर लगाई सफेद पट्टी, कोहरे में वाहन चालकों को मिलेगी मदद

Sat, 23 Nov 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर लगाई गई सफेद पट्टी।
विज्ञापन
टोहाना। लोक निर्माण विभाग ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए दमकौरा की तरफ जाने वाली सड़क के दोनों साइड व बीच में सफेद पट्टी लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। सफेद पट्टी लगाने से कोहरे के समय चालकों को वाहन चलाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण किया था लेकिन सड़क पर सफेद पट्टी नहीं लगाई गई थी। ऐसे में कोहरे के समय वाहन चालकों को इस सड़क पर वाहन चलाते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में हादसा होने का भय बना रहता था।
अमर उजाला ने इस समस्या को 21 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों तरफ और बीच में सफेद पट्टी बनाने का कार्य पूरा करवाया है। इस रोड पर रोजाना 15 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते हैं। गांव जमालपुर की तरफ फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य होने के चलते हजारों लोगों का इसी रोड से आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

दीपक रोहिल्ला ने बताया कि इस सड़क पर सफेद पट्टी न होने से वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना पड़ रहा था लेकिन अब इस सड़क पर सफेद पट्टी के बन जाने से वाहन संचालन में काफी आसानी होगी। संजय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क का निर्माण तो कर दिया था लेकिन सफेद पट्टी नहीं खींची थी। जिससे कोहरे के समय वाहन संचालन में परेशानी हो रही थी। इस सड़क के रास्ते खिलाड़ी गांव दमकौरा स्थित स्टेडियम में सुबह शाम प्रैक्टिस के लिए जाते थे। जिससे हादसा होने की आशंका रहती थी। उन्होंने कहा कि अब लोक निर्माण विभाग द्वारा यह सफेद पट्टी बना दी है। जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें