फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के नहीं बन रहे बस पास

Sat, 23 Nov 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार ने विभिन्न शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 150 किलोमीटर तक की दूरी तक निशुल्क बस पास की सुविधा दी गई है। लेकिन जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज के द्वारा छात्रों के अलावा छात्राओं से भी बस पास बनवाने के लिए फीस जमा करवाई जा रही है। हालांकि सरकार के द्वारा प्रदेश में स्कूल, काॅलेजों व अन्य शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं को रोडवेज के साथ निजी बसों में किराये को लेकर छूट दी है। लेकिन जिले के सभी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र व छात्राओं के बस पास बनवाने को लेकर अध्यापकों व रोडवेज अधिकारियों को दिक्कत आ रही है।

रोडवेज को फीस माफ करने के लिए लिखा पत्र
फतेहाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बस पास इंचार्ज आत्मा राम ने बताया कि स्कूल में सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे हैं। जिनके बस पास फ्री बनाए गए हैं, लेकिन अगस्त माह के बाद से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बस पास को लेकर किलोमीटर के हिसाब से पैसे लिए जा रहे है। रोडवेज का कहना है कि स्कूल सीबीएसई मान्यता प्राप्त है, इसलिए पोर्टल में फ्री बस पास को लेकर कोई विकल्प नहीं दिखा रहा है। जिस कारण बस पास को लेकर बच्चों से फीस ली गई है। इसके समाधान के लिए रोडवेज को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

-
पहले बस पास फ्री बने थे, लेकिन इस बार जब स्कूल के अध्यापक को बस पास बनवाने के आवेदन किया तो उन्होंने बताया कि बस पास फ्री नहीं बनेगा, आपको पोर्टल पर दिख रही फीस जमा करवानी होगी तभी बस पास बनेगा। इस बार फीस जमा करवाने के बाद ही बस पास दिया गया है।
- खुशबू, छात्रा।

कक्षा में कुछ सहपाठियों के बस पास फ्री बने हैं, लेकिन कुछ छात्राओं से बस पास बनवाने के लिए फीस ली गई है। पहले बस पास फ्री बनाया गया था।
- सुखविंद्र, छात्रा

कक्षा में कुछ सहपाठियों के बस पास फ्री बने हैं, लेकिन कुछ छात्रों ने बस पास बनवाने के लिए फीस भी भरी है। दूसरे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बस पास फ्री बने हैं। मैंने बस पास के लिए फीस भरी है।
- अजय, छात्र।
-
रोडवेज की ओर से फ्री बस पास बनाए जा रहे हैं, लेकिन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बस पास को लेकर पोर्टल में फीस दर्शाई जा रही है, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

- अजय दलाल, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें