फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में सीवरेज की बदबू फैली तो काम छोड़ भागे ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे अचानक सीवरेज की बदबू फैल गई। इससे कक्ष में मरीजों की ओपीडी पर्ची काट रहे ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया और बाहर आ गए। ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कक्ष में काम करने से मना कर दिया और कहा कि रोजाना यहां सीवरेज की बदबू फैल रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ती गई और करीब 20 मिनट बाद ऑपरेटरों ने आभा आईडी काउंटर पर मरीजों की मैनुअल पर्ची काटनी शुरू की।
इस दौरान पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। दूसरी मंजिल से सीवरेज पाइपलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष से होकर गुजर रही है। पाइपें पुरानी होने के कारण अचानक से बदबू आनी शुरू हो जाती है और कई बार लीकेज भी होती है। दूसरी मंजिल से नीचे आ रही पाइपों की जगहों को पूरी तरह से बंद करने के बाद कक्ष में ओपीडी पर्ची काटने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में करीब 800 है दैनिक मरीजों की ओपीडी :
नागरिक अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों तक की ओपीडी होती है। अस्पताल में चर्म रोग, दंत रोग, ईएनटी, महिला रोग, बाल रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में ज्यादा भीड़ रहती है। वायरल के चलते इन दिनों टीबी रोग विशेषज्ञ और परामर्शदाता की ओपीडी में भी भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें