फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षा विभाग ने जिले के 31 शिक्षकों को किया चार्जशीट मुक्त, मिलेंगे लाभ

विज्ञापन
फतेहाबाद में प्राथमिक पाठशाला
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले के 31 जेबीटी को बड़ी राहत दी है। करीब नौ साल बाद शिक्षकों को चार्जशीट मुक्त कर दिया गया है। अब इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग की तरफ से रोके गए सभी लाभ मिल पाएंगे।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 31 शिक्षकों के नाम के साथ चार्जशीट मुक्त करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। विभाग की तरफ से ये आदेश जारी होने के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, वर्ष 2011 में जेबीटी की भर्ती हुई थी। आरोप लगे थे कि कुछ शिक्षकों ने गलत तरीके से एचटेट परीक्षा पास की है और इनके बायोमेट्रिक मिलान ठीक नहीं है। यह मामला कोर्ट में चला गया और इनमें जिले के 31 शिक्षक शामिल थे। बायोमेट्रिक मिलान हुआ तो प्रदेश में कई शिक्षकों के बायोमीट्रिक मिलान ठीक नहीं मिले और मामले में एफआईआर दर्ज हुई और शिक्षकों को चार्जशीट किया गया। कोर्ट के आदेशों पर मामले में एचएसएससी और डीएसई के अधिकारियों की कमेटी गठित की गई। कमेटी फिजिकल वेरिफिकेशन की तो बायोमीट्रिक मिलान ठीक मिला और कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट के बाद संबंधित शिक्षकों पर दर्ज चार्जशीट को वापस लिया गया है।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को मिलेंगे रुके हुए लाभ :
शिक्षक सुरेंद्र पाल का कहना है कि चार्जशीट दर्ज होने के बाद संबंधित शिक्षकों की एसीपी और लोन पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब ये लाभ मिल पाएंगे। चार्जशीट मुक्त किए गए शिक्षकों में सुभाष चंद्र, महीपाल, उमेद सिंह, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, रणबीर सिंह, सुमित कुमार, वीरपाल, डिंपल, बलजिंद्र, संदीप कुमार, ईश्वर बाई, सुरेंद्रपाल, सुरेश कुमार, सतीश गिल, रामबिलास, ममता, ईश्वर चंद, विक्रम सिंह, हरीश कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश कुमारी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, परविश, सुमन, शीला देवी, रितू, पूनम देवी, सेवा सिंह और इंद्र मनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें