फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंत्री नहीं पहुंचीं तो डीसी ने निपटाए 12 मामले

Fri, 31 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के डीपीआरसी हॉल में जिला लोक संपर्क एवं जन-परिवाद समिति की बैठक में सुनवाई करते अ​धिका
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन-परिवाद समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में स्थानीय डीपीआरसी हॉल में आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में 16 शिकायतें सुनवाई के लिए प्रस्तुत की गईं। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष 4 मामलों को अगली बैठक में विस्तृत रिपोर्ट के साथ पुन: प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के न पहुंचने के कारण उपायुक्त ने ही शिकायतों की सुनवाई की। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करें तथा शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, एडीसी अनुराग ढालिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, एसडीएम आकाश शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति के सदस्य एवं संबंधित आवेदक मौजूद रहे।
किसानों के नुकसान की पूर्ति करने के निर्देश दिए : बैठक में 16 मामलों की सुनवाई के बाद उपायुक्त ने आवाज लगाकर लोगों से शिकायत रखने के बारे में पूछा तो गांव भूथन कलां व भिरड़ाना से कुछ लोग ने शिकायत रखी कि सिंचाई विभाग की ओर से उनके गांव से होकर गुजर रही फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी, जिसमें 24 अक्तूबर को पानी आना था, उसमें वह पानी 27 को अक्तूबर पानी आया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
वहीं वीरवार की रात से फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में चल रहे पानी का लेवल भी कम होना शुरू हो गया है। डीसी ने सिंचाई विभाग को किसानों के नुकसान की पूर्ति करने के निर्देश दिए।
इस प्रकार हुई मामलों की सुनवाई

-किरढान निवासी देवेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी बिना एनओसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दी गई है, जिससे वह परेशान है। इस पर एसडीएम ने बताया कि बहादुरगढ़ अथॉरिटी से पत्राचार किया जा चुका है।

-टिब्बा कॉलोनी फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत की थी कि नगर परिषद टोहाना में रिकॉर्ड से माप पुस्तिका (एमबी) गुम है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जांच पूरी की जा चुकी है और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया है।



- रहनवाली निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि भीम सिंह ने उसके भाई-बहनों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह दोनों पक्षों के बीच आपसी लेनदेन का मामला है। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यदि शिकायतकर्ता पुन: शिकायत देता है, तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।



-गांव बीघड़ निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके पिता द्वारा खरीदी गई जमीन के पास कर्मचंद नामक व्यक्ति ने मकान बना रखा है और रास्ता निकालने को लेकर परेशान कर रहा है। उपायुक्त ने जांच कमेटी गठित कर दोनों पक्षों की सुनवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।



-गांव काजलहेड़ी निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी थी कि उनकी ढाणियों में पीने के पानी की पाइप लाइन स्वीकृत है और विभाग ने इस पर काम नहीं किया इसके कारण आपूर्ति नहीं हो रही है। कार्यकारी अभियंता पंचायती राज ने बताया कि 15 दिनों के भीतर पाइप लाइन डाल दी जाएगी।



-टोहाना के वार्ड 11 निवासी कर्ण शर्मा ने शिकायत दी थी कि शहर की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जिससे चोरी और छीनाझपटी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उपायुक्त ने इस पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




-बनावली निवासी सुभाष चंद्र और धर्मवीर ने बताया कि उनका फसल बीमा प्रीमियम कट चुका है, लेकिन बैंक ने पॉलिसी जारी नहीं की। उपायुक्त ने एलडीएम और संबंधित बैंक को निर्देश दिए कि किसानों को तुरंत पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि फसल खराबा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी बैंक की तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें