फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुत्तों को पीटने पर समझाया तो मारपीट व कुकर्म करने का आरोप

Fri, 15 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। युवक के साथ मारपीट, धमकी देने तथा कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार उर्फ सोनू निवासी अशोक नगर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि उसे एक पशु प्रेमी ने शिकायत दी। पशु प्रेमी के अनुसार उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद कुत्तों के साथ मारपीट न करने के लिए समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस बात पर नाराज होकर आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ऑटो मार्केट ले गए और वहां पर उसे धमकाया, मारपीट की तथा उससे जबरदस्ती बयान लिखवाकर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे एक अन्य स्थान पर ले गए जहां उसके साथ फिर से मारपीट कर डराया-धमकाया और उसके साथ कुकर्म किया।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये भी मांगे। आरोपियों ने उससे ऑनलाइन एक हजार रुपये ट्रांसफर भी करवाए। इस घटना से वह काफी डर गया। बाद में उसने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

-
पालतू कुत्ते ने शख्स को काटा, प्राथमिकी दर्ज

रतिया। गांव नागपुर में मुस्सा ढाणी में पालतू कुत्ते ने महिला पर हमला कर काट लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नागपुर मुस्सा ढाणी निवासी महिला तेज कौर ने बताया कि युवक रितु अपने पालतू कुत्ते को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रितु के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उन्हें काट लिया। जब महिला तेज कौर ने इस बारे में रितु को शिकायत की तो वह भी उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगा। नागपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि घटना 3-4 दिन पुरानी है और इस बारे में शिकायत दो पहले ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें