फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना उपमंडल में गेहूं का रकबा स्थिर, गन्ने के रकबे में हुई बढ़ोतरी

Fri, 28 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। टोहाना उपमंडल में इस बार गेहूं बिजाई के रकबे में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे सब डिविजन में गेहूं की बिजाई का रकबा स्थिर रहा है, जबकि गन्ने के रकबे में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल रहने से क्षेत्र में गेहूं की 90 फीसदी बिजाई हो चुकी है और 10 फीसदी गेहूं बिजाई का कार्य अभी अधूरा है। किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल का जमाव अच्छा हो रहा है।
विज्ञापन

टोहाना के गांव समैन,नांगली, नांगला व भीमेवाला में गन्ने बिजाई के रकबे में पिछले साल की अपेक्षा अच्छी बढ़ोतरी हुई है,जबकि इन गांवों में गेहूं बिजाई का रकबा नहीं बढ़ा है। टोहाना सब-डिजीवन में कुल 43 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई। गन्ने बिजाई का कुल रकबा 1300 एकड़ के करीब है व इसमें 500 एकड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गांव समैन के किसान रामफल,नफे सिंह, पाला राम, सुरेंद्र,रविन्द्र व जसमेर ने बताया कि किसानों का रुझान गन्ने की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। गन्ने की फसल किसानों के लिए पक्की खेती मानी जाती है,जिसके कारण किसान इस फसल की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।


टोहाना उपमंडल में गेहूं की बिजाई के रकबे में कोई बढ़ोतरी नहीं है। गेहूं का कुल रकबा 43 हजार हेक्टेयर के करीब है। गन्ने की फसल की बिजाई में पिछले साल की अपेक्षा 500 एकड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बार गन्ने का कुल रकबा 1300 एकड़ के करीब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश महला, एसडीओ कृषि विभाग टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें