फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बरातियों की कार ट्रॉली से टकराई, शख्स की मौत, पांच घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड पर गांव जांडलीखुर्द के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद-भूना रोड पर गांव जांडली खुर्द के पास बरातियों की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पराली से भरी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 37 वर्षीय भूना निवासी राजेश कुमार की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को भूना निवासी महेंद्र सिंह वाल्मीकि के बेटे की शादी में बरात अग्रोहा गई थी। देर शाम लौटते समय जांडलीखुर्द गांव के पास हादसा हो गया। कार को शुभम चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शुभम, सुरेंद्र कुमार, सोनू, विजय कुमार, पवन कुमार और राजेश कुमार घायल हो गए। रास्ते में ही राजेश कुमार ने दम तोड़ दिया।

-ओवरलोड पराली की ट्रालियों से हो रहे हादसे

ओवरलोड पराली की गांठों से सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ट्रॉलियों में पराली दोनों ओर से बाहर निकली होती है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ महीने पहले उकलाना रोड पर पराली से भरी ट्रॉली से टकराने से साले-बहनोई की मौत हो गई थी। कुलां रोड पर मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था। टिब्बी बस स्टैंड के पास भी पराली से भरी ट्रॉली की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें