फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ एमएम बारिश से लुढ़का पारा, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
बारिश में भीगने बचता बाइक सवार परिवार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनवरी की शुरुआत के साथ ही हर रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादलों की आंखमिचौली जारी है। सोमवार को मौसम में फिर बदलाव देखा गया। सुबह बादलों के साथ तेज हवाएं चलीं तो 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। भूना, रतिया और जाखल कस्बे में हल्की ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

बारिश से फिर तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वहीं शहर में सड़कें व कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद में सोमवार को 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। जनवरी के पहले सप्ताह में कड़कड़ती ठंड के बाद 6 से 8 जनवरी को बारिश हुई। 9 जनवरी से तेज धूप खिली जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से लोग तेज धूप का आनंद ले रहे थे, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप सोमवार को बादल छा गए व तेज हवाओं के बाद पूरा दिन कभी कम तो कभी तेज बारिश होती रही।
बाजार सुनसान
बारिश से बाजार सुनसान हो गया। वहीं लोहड़ी पर फड़ी लगाकर मूंगफली बेच रहे लोगों को निराशा हाथ लगी। सोमवार का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को तापमान ज्यादा था। यह बरसात गेहूं व सरसों के लिए फायदेमंद है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ओले तेज गिरते तो चना, सरसों व गेेहूं की फसल के लिए भी नुकसान देय हो सकते थे।
विज्ञापन

यहां हुआ जलभराव
बारिश के चलते शहर की थाना रोड, नेशनल हाईवे, भट्टू रोड, बीघड़ रोड, हिसार रोड, डीएसपी रोड, मॉडल टाऊन, धर्मशाला रोड, पुरानी तहसील चौक, जगजीवनपुरा रोड, आरके कॉलोनी, हिसार रोड, अस्पताल क्षेत्र, ऑटो मार्केट, योग नगर, शिव नगर, अनाजमंडी, प्रोफेसर कालोनी इत्यादि के निचले क्षेत्रों में जलभराव के साथ कीचड़ पसर गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में गंदगी व जगह-जगह गड्ढों में बरसाती पानी भरने से खासकर दो पहिया वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतें आई।
जगह-जगह होती रही स्पार्किंग
सुबह से शाम तक बूंदाबांदी व बरसात से जगह-जगह शार्ट सर्किट व ट्रिपिंग होती रही। स्पार्किंग के कारण ट्रांसफार्मरों के फ्यूज तो उड़े ही गलियों में लटकी तारों पर भी स्पार्किंग होती रही। कालोनियों में स्ट्रीट लाइटों में फ्यूज उड़ने की आवाजें आती रही। बरसात के कारण निगम के कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम दिखे। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बरसात में करंट आने का भय है। इसलिए वह बरसात रुकने का इंतजार करते है। निगम के एसडीओ धीरज झोरड़ के अनुसार आम दिनों में शहर में 20 से 22 शिकायतें आती हैं, लेकिन सोमवार को इसकी संख्या 40 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

वर्जन
बरसात से गेहूं व सरसों की फसलों को फायदा है, अगर ओलावृष्टि तेज है तो इसका नुकसान हो सकता है।
- डॉ. बलवंत सिंह सहारण डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें