फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस पर देश के लिए दौड़े शहरवासी

विज्ञापन
पंचायत भवन से शुरू हुई रन फॉर यूथ मैराथन दौड़ में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को फतेहाबाद में रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन को प्रदेश के पुरातत्व-संग्रहालय, श्रम एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री अनूप धानक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचायत भवन से पुलिस लाइन तक आयोजित की गई इस मैराथन दौड़ में जिलेभर के 4170 लोगों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ के पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर (15 से 30 आयु) दौड़ में सुनील कुमार पुत्र उग्रसेन बिश्नोई ने प्रथम, शाहील पुत्र भारत भूषण ने द्वितीय तथा रमेश सिंह पुत्र बलविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में परमजीत पत्नी संजय कुमार ने प्रथम, सुशीला ने द्वितीय तथा लक्ष्मी पत्नी कृष्ण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की आयु 15 से 20 की 5 किलोमीटर दौड़ में प्रतिभा पुत्री विक्रम डारा ने प्रथम, गंगा कुमारी पुत्री बाबूलाल ने द्वितीय तथा मंजू पुत्री सतीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से महिलाओं की 100 मीटर की 15 से 30 आयु वर्ग में आरती पुत्री अमर चंद सोनी ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय तथा गंगा कुमारी पुत्री बाबुलाल ने तृतीय, पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हैपी पुत्र नारायण दास प्रथम, गौरव पुत्र हवा सिंह द्वितीय तथा रिंकू पुत्र वकील राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मंत्री धानक बोले, स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के निर्माता थे
मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश खासकर युवाओं को एक नया मार्ग दिखाया। स्वामी विवेकानंद जी के विचार देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मान्य है। राज्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती है, जिसे हम राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। राज्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वामी विवेकानन्द जी के सौहार्द एवं देश सेवा की भावना का अनुसरण करें और देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने रेवाड़ी जिला से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और उनका मार्गदर्शन लिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री व डीसी ने किया विजेताओं को सम्मानित
लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत राज्य मंत्री अनूप धानक व उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन कार्यक्रम के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों के लिए राज्यमंत्री अनूप धानक ने जिला प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें