फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शिमला मिर्च, हरी मिर्च व मटर की फसल को नुकसान

विज्ञापन
पॉलिथीन से ढकी शिमला मिर्च की फसल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो दिन से चली आ रही बूंदाबांदी से जहां गेहूूं व सरसों की फसल को फायदा हो रहा है। वहीं यह बारिश सब्जियों के लिए काफी नुकसान देय साबित हो रही है। दो दिनों में बूंदाबांदी व बुधवार को छाए रहे बादल से पिछेती बिजी गई शिमला मिर्च, हरि मिर्च व बेलदार सब्जियों में 25 से 30 फीसदी नुकसान हो गया है जबकि आलू, गाजर, शिमला मिर्च, फूल गोभी, चकोतरा की फसल खेतों से मंडियों में नहीं आ पा रही। वजह है खेतों में दलदल के कारण फसल निकलने में परेशानी हो रही है। इन सबके चलते मंडी में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से बरसात के बाद बुधवार को हवा चलने के साथ बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री दर्ज किया। तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली जिस कारण बरसात से खेतों में दलदल होने के कारण आलू, गाजर, मटर, शिमला मिर्च, फुल गोभी, पत्ता गोभी की फसल किसान नहीं निकाल पा रहे। जब खेतों से फसल नहीं निकली तो वह मंडियों में नहीं आई। इस कारण मंडी में सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी हो गई है। बागवानी अधिकारी डॉ. अमरजीत कूंडू ने माना कि खेतों में दलदल होने के कारण मंडी में फसल नहीं आ रही। इस कारण रेटों मेें इजाफा हुआ है। पहले कोहरा, शीत लहर व अब बारिश ने बेलदार सब्जियों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि सब्जियों में पानी लगाएं। सब्जियों को पॉलिथीन से ढककर रखे व आग जलाकर फसलों को धुअंा दे। इससे तापमान बढ़ जायेगा और फसल का बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन

ये बुधवार को बढ़े दाम
सब्जी पहले अब
आलू 18 25
गाजर 25 30
टमाटर 20 30
मटर 35 50
शिमला मिर्च 40 50
चकोतरा 30 45
फुल गोभी 25 35
प्याज 60 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें