फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अगले तीन दिन मौसम में बदलाव के आसार

Tue, 23 Jun 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
छाई बादलवाही के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन बारिश नहीं होने के कारण मौसम में ठंडक नहीं आ सकी।
विज्ञापन

लगातार बनी बादलवाही के बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय मौसम सबसे ज्यादा असहज रहा जिससे बाजारों और सड़कों पर सामान्य से कम भीड़ दिखाई दी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। किसान विक्रम, विजेंद्र और पवन का कहना है कि यदि बारिश होती है तो धान की रोपाई में तेजी आएगी और सिंचाई की समस्या कुछ हद तक कम होगी। नरमा और कपास जैसी फसलों के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: प्रदेश में 25 जून से एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे अगले तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें