फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कॉलेजों में दाखिले की रफ्तार धीमी, सीटों के मुकाबले आवेदन कम

Tue, 23 Jun 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के रतिया रोड पर ​स्थित एमएम कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है लेकिन सीटों की तुलना में आवेदन संख्या अभी काफी कम है। जिला मुख्यालय के तीन प्रमुख कॉलेजों में 2520 सीटों के लिए अब तक करीब 1500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर के एमएम कॉलेज में 1380 सीटों के लिए अब तक लगभग 1050 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं राजकीय महाविद्यालय में 320 सीटों के मुकाबले मात्र 57 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार राजकीय महिला महाविद्यालय की 820 सीटों पर केवल 488 आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि आवेदन के लिए अभी 7 दिन बाकी है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि अंतिम दिनों में आवेदन संख्या में बढ़ोतरी होगी।
महाविद्यालयों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के अलावा कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। कॉलेज प्रबंधन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए लगातार संपर्क अभियान चला रहा है। इसके बावजूद आवेदन संख्या अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

-

जिला मुख्यालय के तीन महाविद्यालयों में आए इतने आवेदन
महाविद्यालय सीट आवेदन

एमएम कॉलेज 1380 1050
राजकीय महाविद्यालय 320 57

राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा 820 488


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं युवा
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में युवाओं का रुझान पारंपरिक डिग्री पाठ्यक्रमों से हटकर प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की तरफ बढ़ा है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी 12वीं के बाद एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस, सेना तथा अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू कर देते हैं। इसके चलते कई छात्र-छात्राएं कॉलेजों में नियमित प्रवेश लेने से बच रहे हैं। शिक्षाविद देवेंद्र दहिया का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी महत्वपूर्ण है लेकिन उच्च शिक्षा की अनदेखी करना उचित नहीं है। स्नातक डिग्री न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाती है, बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। कॉलेज शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ भी की जा सकती है।

समय रहते आवेदन करें विद्यार्थी : डॉ. गुरचरणदास
एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरचरण दास ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। उनका कहना है कि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अब तक कॉलेज में 1050 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें