फतेहाबाद। शहर के शिवालय मार्केट के समीप स्थित एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी संजीव उर्फ शिवा निवासी फतेहाबाद, रितेश व सन्नी निवासी को काबू किया था।
मामले में शहर पुलिस ने 22 दिसंबर को फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। आरोप था कि जब वह अपना अनाजमंडी में काम करके घर जा रहा था तो शिवालय मार्केट के पास उपरोक्त आरोपी अपने साथियों के साथ आए और हमला कर दिया। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश व एसआई संजय कुमार पुलिस चौकी बस अड्डा टीम ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में प्रयोग हथियार को बरामद कर लिया।