फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक तौर पर हम इकट्ठे हैं राजनीतिक तौर पर नहीं : अजय

Sat, 27 Sep 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी (जेजेजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला शुक्रवार को फतेहाबाद जिले के गांव पिरथला में पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. ओमप्रकाश खिलेरी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

यहां उन्होंने अपने भाई अभय चौटाला और उनके एक साथ आने के सवाल के जवाब में कहा कि भाई-भाई अलग होने के बाद कभी इकट्ठे देखे हैं क्या, सामाजिक तौर पर इकट्ठे हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक तौर पर नहीं है। सामाजिक तौर पर हम आज भी इकट्ठे हैं। कोई सामाजिक मौका होता है, तो इकट्ठे ही होते हैं।
अजय ने दावा किया कि अक्तूबर में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम होंगे। फिर विधानसभा क्षेत्र अनुसार जाएंगे। निरंतर लोगों के बीच ही रहेंगे। पिरथला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेपी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें