बाला जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलाकार शेरू सैनी भजन गाते हुए। संवाद
टोहाना। कैंची चौक स्थित श्रीबालाजी मंदिर परिसर में वीरवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक हरीश, शेरू सैनी ने लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का, इस झंडे को हाथ में लेकर भक्तों के कष्ट मिटाए रे सुनाया तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो झूम उठे।
कार्यक्रम में पुजारी घनश्याम शर्मा ने पूजा करवाई। मुख्य यजमान राजन सिंगला, डॉ. सुभाष गुप्ता व विजया रहे। इस दौरान कंबल व स्वेटर वितरित किए गए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शहर के रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में बालाजी मंदिर में संकीर्तन हुआ। मंदिर के पुजारी किशोर शर्मा ने पूजा के बाद भोग लगाया। विजेंद्र बंसल भजन तू जो भी दे खुशी दे या गम तेरे द्वार की कसम है मंजूर हमें, सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। पंकज शर्मा व कृष्ण प्रधान ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया।