फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का...भजन पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 01 Jan 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाला जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलाकार शेरू सैनी भजन गाते हुए। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। कैंची चौक स्थित श्रीबालाजी मंदिर परिसर में वीरवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक हरीश, शेरू सैनी ने लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का, इस झंडे को हाथ में लेकर भक्तों के कष्ट मिटाए रे सुनाया तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुजारी घनश्याम शर्मा ने पूजा करवाई। मुख्य यजमान राजन सिंगला, डॉ. सुभाष गुप्ता व विजया रहे। इस दौरान कंबल व स्वेटर वितरित किए गए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शहर के रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में बालाजी मंदिर में संकीर्तन हुआ। मंदिर के पुजारी किशोर शर्मा ने पूजा के बाद भोग लगाया। विजेंद्र बंसल भजन तू जो भी दे खुशी दे या गम तेरे द्वार की कसम है मंजूर हमें, सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। पंकज शर्मा व कृष्ण प्रधान ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें