फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ब्राह्मणवाला अनाज मंडी के रास्ते में भरा पानी, लोग परेशान

Mon, 19 Oct 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ब्राह्मणवाला अनाज मंडी के बाहर सड़क पर खड़ा बरसाती पानी ,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला की अनाज मंडी की ओर जाने वाले रास्ते में पानी जमा होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस कारण मंडी आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच प्रतिनिधि जीवन सिंह ने बताया कि रास्ते में पानी जा होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकालना मुश्किल हो रहा है। इस समस्या का बारे में मार्केट कमेटी के सचिव को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी जा चुकी है।
सरपंच प्रतिनिधि के अनुसार अधिकारियों को मौके की स्थिति से भी अवगत करवाया गया लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद पानी की निकासी के लिए पंप तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी रतिया के सचिव ओम प्रकाश चहल ने कहा कि गांव की अनाज मंडी में पानी जमा नहीं है। पानी एक रास्ते पर जमा है जो कि पंजाब क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें