फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में लड़के के जन्म पर ली बधाई, विवाद बढ़ा तो तीन गुना राशि देकर किया समझौता

Mon, 19 Oct 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में जच्चा-बच्चा वार्ड संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लड़के के जन्म पर बधाई लेने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। बधाई राशि पर विवाद बढ़ने के बाद तीन गुना राशि देकर समझौता किया गया। घटना के बाद मामला चर्चा में है और पिछले सप्ताह का मामला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने ये राशि ली थी और आपस में बांटी जानी थी। इस घटनाक्रम ने अस्पताल में चल रहे बधाई लेने के तौर-तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में करीब एक साल पुराने मामले की अभी जांच चल रही है। मुख्यालय तक शिकायत पहुंचने के बाद पहले हिसार और रोहतक की टीम भी जांच कर रही है।
नागरिक अस्पताल में इस तरह के मामलों को लेकर निगरानी और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि संबंधित मामले में आधिकारिक स्तर पर क्या कार्रवाई की गई है, यह स्पष्ट नहीं है। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में मामला है लेकिन शिकायत मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

-
एक साल से चल रही जांच
डिलीवरी केस में ऑपरेशन के नाम पर पैसे लेने के एक अन्य मामले में पहले से ही जांच चल रही है। इस मामले की जांच हिसार के अधिकारियों के बाद अब रोहतक के अधिकारियों को सौंपी गई है। रोहतक की टीम पिछले दिनों में हुए सिजेरियन डिलीवरी मामलों की जांच कर रही है।
-
लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, अस्पताल में नोटिस भी लगाए गए हैं। अगर कोई बधाई मांगता है तो इसकी जानकारी दें कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
-
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई करेंगे। सभी एसएमओ को सख्त निर्देश है कि निगरानी रखे और कोई ऐसा मामला आता है तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष बंसल, स्वास्थ्य महानिदेशक, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें