फतेहाबाद के मानावाली गांव में पाइपलाइन का काम अधूरा रहने से किसान के खेतों में पानी भर रहा है। इससे फसल खराब हो रही है और बच्चों व पशुओं के लिए खतरा बढ़ गया है। किसान ने डिग्गी निर्माण की मांग की है।
फतेहाबाद। जिले के गांव में मानावाली में पाइप लाइन डालने का काम अधूरा होने से किसान के खेत में पानी भर रहा है। गांव मानावाली से खैराती रोड पर किसान बंसी की ढाणी के पास नहरी खाल के स्थान पर सीमेंट के पाइपलाइन डाली गई है इसमें अभी तक डिग्गी नहीं बनाई गई है। इससे किसान की खेत में पानी बहने से फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन
किसान ने बताया कि पाइपलाइन का काम करीब एक वर्ष पहले पूरा कर लिया गया था लेकिन खेतों में सिंचाई करने के लिए बनाएं गए प्वाइंटों पर डिग्गी नहीं बनाई गई है। किसान सिंचाई करते समय इनके खेत में बांध बनाते है लेकिन पानी का दवाब बढ़ने पर यह टूट जाता है।
इससे किसान की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं पानी जमा रहने से पशु और छोटे बच्चों के इसमें गिरने का खतरा रहता है। किसान ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने डिग्गी के निर्माण कार्य की मांग की है।