फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राज्यस्तरीय खेलों में जिले की टीम तृतीय

Sat, 27 Sep 2025 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में जिला फतेहाबाद की महिला टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में सबसे अधिक खिलाड़ी गांव ललौदा के राजकीय विद्यालय से थीं। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं जिले में गर्व की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समैन। राज्य स्तरीय खेलो में जिला फतेहाबाद महिला खो खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करके तीसरा स्थान हासिल किया है। जिला फतेहाबाद की महिला खो खो टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी गांव ललौदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल महेंद्र सिंह घनघस व डीपीई डॉ बलबीर भारी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो में जिला फतेहाबाद की तरफ से 58 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जोकि विद्यालय व जिला फतेहाबाद के लिए बड़े गर्व की बात है। पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ खो खो प्रतियोगिता में जिला फतेहाबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें