फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कनेक्शनों को जलापूर्ति, वैध उपभोक्ता प्यासे : अवैध 1359 कनेक्शनों को रोजाना 5.50 लाख लीटर पानी मिल रहा

Mon, 03 Jun 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के अशोक नगर में ​शिवपुरी सुधार सभा की तरफ से टैंकर के जरिए दी जा रही पानी सप्लाईफोटो स
विज्ञापन
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के कई क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कहीं पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है तो कहीं पर मिश्रित पानी सप्लाई हो रहा है। ये ही नहीं अवैध कनेक्शनों के कारण भी वैध कनेक्शनों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई कॉलोनियों में लोगों को टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 1359 अवैध कनेक्शन हैं। एक कनेक्शन पर परिवार के तीन सदस्य फायदा ले रहे हैं। इन कनेक्शनों पर रोजाना करीब 5.50 लाख लीटर पानी सप्लाई हो रहा है।
विभाग प्रति व्यक्ति को रोजाना 135 लीटर प्रति दिन पानी देता है। इसके चलते हालात ये है कि वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। विभाग ने आचार संहिता से पहले अभियान शुरू किया तो मात्र 28 ही कनेक्शन काटे जा सके। अब आचार संहिता के चलते अवैध कनेक्शन काटने का अभियान बंद हो गया। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के 17371 उपभोक्ता हैं। इसमें पानी के 16348 कनेक्शन है और सीवरेज के 14281 कनेक्शन है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाए गए सर्वे के मुताबिक 1359 कनेक्शन अवैध तरीके से चल रहे हैं। धरातल पर यह आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है।
विज्ञापन



हंस कॉलोनी में 10 दिन से आ रहा सीवर मिश्रित पानी
हंस कॉलोनी में अधिकतर एरिया में 10 दिन से सीवर मिश्रित पानी की सप्लाई हो रही है। यहां बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। पानी बदबूदार होने के कारण लोग घरेलू काम में भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को भी कॉलोनी के लोगों ने एसडीओ सतपाल रोज के सामने समस्या रखी, लेकिन समाधान रविवार तक नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की ही रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक अस्पताल में डायरिया के रोजाना 10 से 12 केस आ रहे हैं। अप्रैल में 621 केस सामने आ चुके हैं।

5924 कनेक्शनों पर मीटर ही नहीं
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में पानी के कनेक्शनों पर मीटर अनिवार्य कर रखा है। शहर में 5924 कनेक्शन ऐसे हैं जिन पर मीटर ही नहीं है। उपभोक्ता दोगुना बिल भर रहे हैं लेकिन मीटर नहीं लगवा रहे हैं। शहर में 10424 कनेक्शन पानी मीटर के साथ चल रहे हैं।
स्लम बस्ती क्षेत्र में शिवपुरी सुधार सभा ने भेजे टैंकर
शहर के अशोक नगर की स्लम बस्ती एरिया में पानी की सप्लाई को लेकर दिक्कत होने के चलते शिवपुरी सुधार सभा ने पानी के टैंकर भेजे हैं। स्लम बस्ती एरिया के लोगों का कहना है कि उन्हें पानी के लिए ट्यूबवेल पर जाना पड़ता है। शिवपुरी सुधार सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि यहां पर 30 जून तक रोजाना पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।

जहां पानी का मिस यूज हो रहे हैं, उसे कंट्रोल किया जा रहा है। जो कनेक्शन अवैध है, उन्हें वैध करवाया जा रहा है। विभाग की तरफ से नोटिस दिए जा रहे हैं। - शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


मिश्रित पानी की सप्लाई को लेकर शिकायत मिली है। इसको लेकर समाधान करवाया जा रहा है। जहां पानी की सप्लाई को लेकर दिक्कत आ रही है, वहां भी समाधान करवाया जाएगा। अवैध कनेक्शनों को लेकर विभाग गंभीर है। - सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें