फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोशालाओं में हरे चारे का संकट, पंजाब व हिसार से मंगवाना पड़ रहा

Mon, 03 Jun 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में पिछले एक माह से तापमान में बढ़ोतरी के कारण गोशालाओं में हरे चारे का संकट छा गया है। हालात ये हैं कि 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पंजाब व हिसार से चारा मंगवाना पड़ रहा है।
गेहूं की कटाई होने के बाद जिले में ज्वार और मक्के की बिजाई होती है, जोकि पशुओं के लिए हरे चारे में प्रयोग की जाती है। इस बार जिले का तापमान 40 डिग्री से लेकर 49 डिग्री तक रहा है। इसके कारण ज्वार की वृद्धि नहीं हो पाई। ऐसे में जिले की गोशालाओं में पर्याप्त मात्रा में ज्वार नहीं पहुंच पा रही है। फतेहाबाद की हरियाणा गोशाला के प्रधान सुरेश बंसल और फतेहाबाद की नंदीशाला के प्रधान राम गिल्होत्रा ने बताया कि गोशालाओं में गोवंश के लिए हरा चारा हिसार व पंजाब के मानसा से मंगवाना पड़ रहा है। जो ज्वार और मक्का पहले जहां 250 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, अब वही पिछले 20 दिनों से 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। गोशाला में 2100 गाय हैं, जिनके लिए रोजाना 130 क्विंटल हरे चारे की जरुरत पड़ती है।
विज्ञापन


गांव बोदीवाली के प्रधान सुभाष, गांव मेहूवाला की गोशाला के प्रधान पृथ्वी सिंह कड़वासरा आदि ने बताया कि गोशाला के लिए रखी गई पंचायती जमीन में हरे चारे के लिए ज्वार की बिजाई की थी, जो गर्मी ज्यादा होने के कारण नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में वे गायों के लिए गांवों से घर-घर जाकर गेहूं, रोटी और गुड़ आदि लेकर आते हैं। इनको चारे के साथ मिलाकर गायों को खिला रहे हैं। कुछ ग्रामीण जिनको धान की बुवाई करनी है, उन्होंने ज्वार की फसल लगा रखी। ये किसान गोशालाओं में हरे चारे डालकर जाते हैं।
विज्ञापन



गर्मी के कारण दूध उत्पादन में आई कमी
फतेहाबाद की हरियाणा गोशाला के प्रधान सुरेश बंसल ने बताया कि उनके पास 75 दुधारू गाय हैं। प्रत्येक गाय के दूध में एक किलो ग्राम तक कमी हो रही है। फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर स्थित गोशाला के प्रधान राम गिल्होत्रा ने बताया कि चारे की कमी और गर्मी के कारण गाय के दूध में कमी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें