फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू कलां के शिव आश्रम से पानी की मोटर चोरी

Sat, 28 Dec 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। शिव आश्रम से शुक्रवार रात को चोर ने पानी की मोटर चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत भट्टू कलां पुलिस को दी गई है। शिव आश्रम में एक सप्ताह में यह तीसरी बार चोरी हुई है।
विज्ञापन

आश्रम कमेटी प्रधान धर्मेंद्र ढाका के नेतृत्व में कमेटी सदस्य सुरेंद्र सोलंकी, नंबरदार अनिल सांई, चंद्रप्रकाश शर्मा, साहबराम बुढ़ानिया, दूनीराम, सिंगाराम, पंच संतोष शर्मा, फौजी गुजर, जयपाल, रण सिंह भट्टूकलां थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से मिले। उन्होंने इसकी शिकायत देते हुए बताया कि शुक्रवार रात को कोई चोर पानी की मोटर चोरी कर ले गया।
लोगों के अनुसार वहीं सप्ताह पूर्व दान पात्र से पैसे चुराए गए थे, साथ ही 4 दिन पहले वाटर कूलर की मोटर चोरी कर ली गई थी। लोगों ने पुलिस से चोरी की घटना पर अंकुश लगाने व नुकसान की भरपाई के लिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कमेटी को आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई होगी। उक्त क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें