फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुहला चीका हेड पर 24 घंटे में 10,000 क्यूसेक से अधिक बढ़ा पानी

Sat, 12 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
घग्गर नदी में बहता पानी। 
विज्ञापन
जाखल (फतेहाबाद)। बारिश के कारण घग्गर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुहला चीका हेड पर वीरवार शाम 7,700 क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया, जो कि शुक्रवार शाम तक बढ़कर 18,400 क्यूसेक से पार हो गया। इस कारण चांदपुरा साइफन पर पानी का स्तर 2,350 क्यूसेक तक पहुंच गया।
विज्ञापन

चांदपुरा साइफन पर बुधवार को जलस्तर 500 क्यूसेक मापा गया था। प्रशासन का दावा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। पिछले दिनों नदी के गुहला चीका हेड पर जलस्तर 25,000 क्यूसेक तक पहुंच गया था। इस कारण चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर 8,000 क्यूसेक बहने लगा था।
इसके बाद से नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब बुधवार से नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार 24 घंटों में खनौरी हेड पर भी जलस्तर में भी 750 क्यूसेक बढ़त दर्ज की गई है। चांदपुरा साइफन पर 24 घंटे पहले पानी 1,300 क्यूसेक था, जो अब 2,350 क्यूसेक तक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां, कितना रहा जलस्तर

गुहला चीका हेड 18,480 क्यूसेक

खनौरी हेड 3,400 क्यूसेक

चांदपुरा साइफन 2,350 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें