फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी का कारोबार...21 अवैध कनेक्शन काटे, सर्विस स्टेशन संचालकों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 19 Jun 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर में सर्विस स्टेशनों पर कार्रवाई के विरोध में संचालक और मौके पर पहुंची पुलिस। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के पास जिले के 65 सर्विस स्टेशनों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने बड़ी सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फतेहाबाद और टोहाना में सर्विस स्टेशनों की भौतिक जांच करके कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान फतेहाबाद में सर्विस स्टेशन संचालकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

इस पर विभागीय टीम ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में फतेहाबाद में 9 और टोहाना में 12 कनेक्शन काटे गए। सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि इन सर्विस स्टेशनों पर पीने के पानी का व्यावसायिक इस्तेमाल कर भारी बर्बादी की जा रही है। इस मामले में रतिया क्षेत्र के सर्विस स्टेशनों पर जनस्वास्थ्य विभाग शनिवार को कार्रवाई करेगा। विभाग के इस कड़े रुख से संचालकों में हड़कंप मच गया है।
ये हैं सर्विस स्टेशन के जांच के दायरे में : जिले के कई सर्विस स्टेशन जांच और कार्रवाई के दायरे में शामिल हैं। इनमें श्रीराम कार वाश (भाटिया कॉलोनी मोड़), बालाजी कार वाश (रतिया रोड), दा डिसर्ट डिटेलिंग एंड कार वाश (रतिया रोड), चाहर मोटर एवं कार वाश (हिसार सिरसा बाईपास), इंडियन कार वाश (सिरसा रोड), इंदौरा कार वाश (रतिया मोड़ सिरसा रोड), ओले ड्राईव कार एवं पैन प्रोटेक्शन फिल्म (सिरसा रोड), नामधारी कार वाश (सिरसा रोड) शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा आरके कार वाश (भट्टू रोड), जांगडा सर्विस स्टेशन (हैफेड गोदाम के सामने, भट्टू रोड, भोडिया खेड़ा), हरिओम सर्विस स्टेशन (भट्टू रोड), नामधारी सर्विस स्टेशन (बीघड़ रोड), एचआर 22 (खेमा खाती रोड), विश्वकर्मा कार वाश (भागीरथ चौक, भूना रोड), गणपति कार वाश (भागीरथ चौक, भुना रोड), नुर सुपर शाईन कार वाश (भागीरथ चौक, भुना रोड), हर हर महादेव सर्विस स्टेशन (भागीरथ चौक, भुना रोड), भारतीय सर्विस स्टेशन (भागीरथ चौक, भुना रोड), मताना कार वाश (ऑटो मार्केट के सामने, भूना रोड), गंगा सर्विस स्टेशन (भुना रोड), श्री श्याम सर्विस स्टेशन (हिसार चुंगी, हिसार रोड), ग्रीन लैंड कार वाश (हिसार चुंगी, हिसार रोड) और राना सर्विस स्टेशन (बिजली बोर्ड के पीछे) जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें