फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में सड़कों पर जमा हुआ दो फीट तक पानी

Mon, 07 Jul 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर खड़ा बरसाती पानी:संवाद
विज्ञापन
रतिया। सोमवार सुबह 20 एमएम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा मेन बाजार, टोहाना रोड भगत सिंह चौक, फतेहाबाद रोड, बुढलाड़ा रोड, अग्रवाल धर्मशाला के पास गली मोहल्ले में भी कई-कई फुट बारिश का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण कई दुकानों व घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। जिससे काफी सामान खराब हो गया। सोमवार सुबह जब बारिश हुई तो शहर के भगत सिंह चौक और पुराना बस स्टैंड पर डेढ़ से 2 फीट पानी जमा हो गया।
वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ समय पहले ही बनाए गए फतेहाबाद रोड पर भी कई-कई फीट पानी जमा हो गया। पुराना बस स्टैंड से लेकर नए बस स्टैंड तक बुढलाड़ा रोड पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया। साथ ही नगर पालिका का मुख्य गेट भी बारिश पानी में डूब गया।
विज्ञापन

उधर, भूना रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास रोड और मेन बाजार में अग्रवाल धर्मशाला के पास भी बारिश का पानी दुकानों के घुस गया। जिस कारण दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें