फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोड जाम और ट्रैक्टर मार्च की दी चेतावनी

Tue, 26 May 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ यूनियन के किसान :संवाद
विज्ञापन
रतिया। नायब तहसीलदार विचित्रनंद की कार्यप्रणाली के विरोध और उनके तबादले की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ का धरना मंगलवार 14वें दिन भी जारी रहा। तहसील कार्यालय परिसर में चल रहे इस धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


किसान यूनियन ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि बुधवार दोपहर 12 बजे तक नायब तहसीलदार का तबादला नहीं किया गया तो बैठक बुलाई जाएगी जिसमें रोड जाम या ट्रैक्टर मार्च जैसे कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर चहल और प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने प्रशासनिक ढुलमुल रवैए पर तीखा प्रहार किया।

किसान नेताओं ने कहा की पिछले 14 दिनों से किसान शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार को खुलकर संरक्षण दिया जा रहा है। किसानों के साथ कथित दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक नायब तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाता तब तक यह धरना समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं के अनुसार उनका यह विवाद मार्च महीने से लगातार चला आ रहा है। उस समय भी भ्रष्टाचार की जांच और तबादले की मांग को लेकर आंदोलन हुआ था। उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद संबंधित अधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया गया था। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने अपने वादे पूरे नहीं किए।

प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में आगामी रणनीति पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन के तहत वर्तमान धरने को उपायुक्त कार्यालय के बाहर शिफ्ट कर उनके कार्यालय का घेराव किया जा सकता है या ट्रैक्टरों के साथ तहसील परिसर का घेराव किया जाएगा या फिर मुख्य मार्ग जाम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें