फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वार्ड 5 की गली 1 साल से बदहाल, ठेकेदार पर लाखों की टाइलें गायब करने का आरोप

Mon, 20 Apr 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया। एसडीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते जम्हूरी किसान सभा के सदस्य। स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। वार्ड 5 स्थित कलर कॉलोनी में पिछले एक साल से उखड़ी पड़ी गली और अधर में लटके निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को जम्हूरी किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गली बनाने के नाम पर पुरानी इंटरलॉक टाइलें गायब कर दी गई लेकिन सड़क का निर्माण आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जून 2025 में नगर पालिका के ठेकेदार ने नवनिर्माण के नाम पर नूर गार्डन वाली गली को उखाड़ दिया था। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि गली से निकलीं करीब 80 से 90 हजार इंटरलॉक टाइलें ठेकेदार ने गायब कर दी हैं जिनका सरकारी रिकॉर्ड में कोई जिक्र नहीं है। यह वार्ड 5 की मुख्य गली है। यह टोहाना रोड को बाईपास से जोड़ती है।
सड़क न होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है। जम्हूरी किसान सभा के प्रदेश प्रवक्ता तेजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह नैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल समाधान शिविर के दौरान एसडीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि ठेकेदार द्वारा 1 साल तक काम लटकाए रखने की उच्च स्तरीय जांच हो। बेची या गायब की गई सरकारी टाइलों के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें