फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टूकलां से फतेहाबाद की राह में बस का इंतजार, दिल्ली-बठिंडा से रात में भट्टूकलां पहुंचने वाले यात्रियों को बस नहीं मिलने से हिसार-सिरसा उतरने की मजबूरी

Tue, 15 Sep 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रात में ट्रेन से भट्टूकलां पहुंचने के बाद फतेहाबाद जाने वाले यात्रियों का सफर परिवहन सुविधा के अभाव में अटक जाता है। दिल्ली और बठिंडा से आने वाली कई ट्रेनें देर शाम या रात में भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पहुंचती हैं लेकिन इसके बाद फतेहाबाद के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं रहती। ऐसे में यात्रियों को या तो घंटों इंतजार करना पड़ता है या हिसार-सिरसा उतरकर सड़क मार्ग से फतेहाबाद पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार ट्रेन से उतरने के बाद रात में सार्वजनिक परिवहन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाती है। निजी वाहन ही विकल्प बचता है, जिसके लिए अधिक किराया देना पड़ता है। परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों के अलावा बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष दिक्कत होती है। रात में वाहन नहीं मिलने से उन्हें सुरक्षा की चिंता भी रहती है। कई यात्री इसी कारण भट्टूकलां उतरने के बजाय हिसार या सिरसा रेलवे स्टेशन पर उतरना बेहतर समझते हैं। वहां से उन्हें सड़क मार्ग से फतेहाबाद आना पड़ता है।
जिला मुख्यालय पर ट्रेन नहीं होने से अहम स्टेशन है भट्टूकलां
हरदीप सिंह, विनोद कुमार, विकास शर्मा, बबलू जोइया और मुकेश कुमार ने बताया कि भट्टूकलां रेलवे स्टेशन फतेहाबाद जिले के यात्रियों के लिए अहम है। दिल्ली और बठिंडा की ओर जाने वाली ट्रेनों में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। रोडवेज रेलवे की समय सारिणी का अध्ययन कर रात में भट्टूकलां पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों के बाद फतेहाबाद के लिए बस चलाए तो यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों ने जिला प्रशासन और हरियाणा रोडवेज से कम से कम एक-दो बसें चलाने की मांग की है। रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रात के समय इस रूट पर बसों की जरूरत होने पर समस्या के समाधान के लिए बस चलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें