फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में ‘एक यात्रा नशे के खिलाफ’’ के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते भव
- फोटो : स्रोत: आयोजक
फतेहाबाद। एक यात्रा नशे के खिलाफ अपने दूसरे चरण में शनिवार को गांव हिजरावां कलां पहुंची। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निकाली जा रही यात्रा के दौरान युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंची टीम के सदस्यों ने गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देकर उन्हें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। वहीं अगर किसी परिवार में कोई नशा करता है तो उसे छुड़वाने के लिए किए जा रहे प्रयासों बारे बताया। यात्रा का उद्देश्य घर, गांव और जिले को नशामुक्त बनाना है।
भवानी सिंह ने साथ ही गांव में नशा फैला रहे लोगों को भी चेतावनी दी कि वह इस अवैध धंधे को छोड़ दें अन्यथा ट्रस्ट ऐसे लोगों का पता लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाने का काम किया जाएगा। यात्रा के दौरान उन्हें नशे के शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। युवाओं से ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की अपील की गई।
उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर उनके गांव में कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो इसकी जानकारी ट्रस्ट सदस्यों को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा वहीं ऐसे तस्करों को पुलिस के सहयोग से जेल भेजने का काम करेंगे।