फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचा बचाई जान

Sun, 20 Jul 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक कलंदरनाथ।
विज्ञापन
समैन। शनिवार रात साढ़े 10 बजे के करीब नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल पहुंचाकर गांव समैन के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय दिया है। इस घटना में घायल युवक फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल कलंदरनाथ ने बताया कि शनिवार रात को साढ़े दस बजे के करीब बाइक पर टोहाना से उकलाना की तरफ जा रहा था। गांव समैन के पास बाइक के सामने गाय आ गई। उससे टकराने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। हादसा देख गांव के युवाओं ने कलंदरनाथ को देख लिया।
युवकों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके इसके बारे में जानकारी दी। 15-20 मिनट में ही एंबुलेंस व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए व उसे ग्रामीणों की मदद से टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि रात को हादसे की सूचना मिली थी। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें