फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्यूआर कोड स्कैन कर पुलिस की सेवाओं का जनता देगी फीडबैक

Sun, 20 Jul 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में थानों व चौकियों पर लगाने के लिए आए क्यूआर कोड के बोर्डस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग की कार्रवाई से कितने संतुष्ट है और व्यवहार कैसा रहा है इसका फीडबैक अब आम जनता क्यूआर कोड स्कैन कर देगी। इसके लिए जिले में अब हर थाने, चौकी, ट्रैफिक प्वाइंट समेत मुख्य जगहों पर क्यूआर कोड के बैनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जैसे ही कोड को स्कैन किया जाएगा मोबाइल फोन में फॉर्म खुलेगा। उक्त फार्म को ऑनलाइन ही भरना होगा। अधिकारियों की माने तो इससे थानों और चौकियों की रेटिंग आएगी। जिससे पता चल पाएगा कि किस थाने की पुलिस और चौकी बेहतर काम कर रही है और कहां पर स्थिति नाजुक है। यहां तक पुलिसकर्मियों के व्यवहार की जानकारी का भी पता चल पाएगा।
-

पीसीआर पर भी लगेंगे क्यू आर कोड

क्यू आर कोड सुविधा थानों, चौकियों, ट्रैफिक प्वाइंट्स, पीसीआर वाहनों, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य पुलिस संपर्क स्थलों पर लगाए जाएंगे। कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से कोड स्कैन कर फीडबैक फॉर्म भर सकता है, जिसमें वह संबंधित सेवा की गुणवत्ता, पुलिसकर्मी के व्यवहार तथा समाधान की स्थिति के बारे में अपनी राय दर्ज कर सकता है। रीयल टाइम डेटा पर आधारित यह प्रणाली सेवा सुधार एवं रणनीतिक निर्णयों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।
विज्ञापन


-

इस पहल की प्रमुख विशेषताएं

- थानों एवं चौकियों में क्यू आर कोड आधारित जन-सार्वजनिक फीडबैक व्यवस्था

- नागरिकों के लिए सेवा अनुभव साझा करना सरल, सुरक्षित और गोपनीय

- प्राप्त सुझावों व शिकायतों का विश्लेषण कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई

- जनता और पुलिस के बीच संवाद व विश्वास को सुदृढ़ करना

- तकनीक के सकारात्मक उपयोग से ई-गवर्नेंस की दिशा में अग्रसर एक सशक्त कदम

-

पुलिस का यह अभिनव प्रयास पारंपरिक व्यवस्था से आगे बढ़कर डिजिटल युग की स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। यह न केवल सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा, बल्कि पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और सहभागिता को भी और अधिक सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन


- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें