ग्रामीण दौरे के दौरान मौजूद ग्रामीण विधायक के पास अपनी समस्या रखते हुए ,स्त्रोत आयोजक
रतिया। विधायक सरदार जरनैल सिंह ने मंगलवार को हलके के 16 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं।
विधायक ने दौरे की शुरुआत गांव लाली से की। इसके बाद अलावलवास, खैरपुर, कलोठा, अलीका, मलवाला, मढ़, अजीतनगर, बिरांबदी, नागपुर, हुकमावाली, हड़ौली, दादुपुर, ढाणी दादुपुर, जल्लोपुर और रत्ताखेड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा।
उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान पूर्व कांग्रेस किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल मेहमदकी, लेखराज लाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।