फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रधानमंत्री आवास योजना की 850 पात्रों को दूसरी किस्त जारी

Tue, 18 Aug 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लघु सचिवालय फतेहाबाद।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 850 पात्र लाभार्थियों को करीब दो साल बाद दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 60 हजार रुपये की राशि भेजी गई है। इससे पात्र लाभार्थी अपने अधूरे मकानों का निर्माण आगे बढ़ा सकेंगे और छत डालने का काम पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले जिले में करीब 900 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से वित्तीय सहायता दी जाती है। पहली किस्त मिलने के बाद निर्धारित मानक पूरे करने वाले लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जाती है। प्रशासन ने विभागीय स्तर पर लाभार्थियों के दस्तावेजों और निर्माण की स्थिति का सत्यापन किया।
इसके बाद दूसरी किस्त जारी की गई। जिले में पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पहली किस्त प्राप्त कर चुके और दूसरी किस्त के मानक पूरे करने वाले लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से राशि दी जा रही है। दूसरी किस्त मिलने से लाभार्थी अब मकानों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

-
:: दो साल बाद किस्त जारी होने से लाभार्थियों में खुशी है। उनको अब मकान निर्माण का काम पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। विभाग की ओर से शेष पात्र लाभार्थियों को भी नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

- कुशल कुमार, फील्ड अधिकारी, एडीसी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें