फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की चौड़ाई कम रखने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
माइनर के पुल पर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव मानावाली में सिंचाई विभाग द्वारा माइनर पर बनाए गए पुल की चौड़ाई कम होने के कारण सोमवार को गांव के सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने पुल बनाने से पहले इसकी चौड़ाई 28 फुट बताई थी, जबकि अब यह 16 फुट का बनाया जा रहा है। सूचना पाकर विभाग के कार्यकारी अभियंता इकबाल सैनी मौके पर पहुुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुल को 10 फुट और चौड़ा कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा भट्टू रोड पर स्थित गांव मानावाली में मानावाली माइनर पर तीन पुल बनाए जा रहे हैं। दो पुल गांव के नजदीक है, जबकि तीसरा पुल खैराती खेड़ा रोड पर बनाया जा रहा है। मानावाली से बनगांव रोड पर बनाया जा रहा पुल चौड़ाई ड्राइंग अप्रूवल के समय 28 फुट चौड़ी थी, लेकिन अब यह पुल 16 फुट का बनाया जा रहा है। गांव के सरपंच दिवान सिंह ने बताया कि इससे वाहनों का गुजरना असंभव हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार महेंद्र सिंह से पूछा तो उसने कहा कि पुल ड्राइंग के अनुसार तिरछा बना है। उसके हिसाब से पुल की चौड़ाई 28 फुट बन रही है। इसके अलावा वह कुछ नहीं कर सकता। इस पर सरपंच दिवान सिंह के नेतृत्व में गांव के रोहताश सिंह, रामचंद्र, हेतराम फौजी, सत्यनारायण, दिवान चंद, बुधराम व रामनिवास ने पुल के पास जाकर ठेकेदार व सिंचाई विभाग पर आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तो ठेकेदार ने पुल आड़ा-तिरछा बना दिया, दूसरा इसकी चौड़ाई कम कर दी। इससे अब बनगांव व मानावाली के बीच इस पुल से निकलने वाले वाहनों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें