फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीणों ने हाईवे किनारे बन रही पुलिया का निर्माण कार्य रुकवाया

Sun, 20 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
समैन। हाईवे किनारे पुलिया के निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में नेशनल हाईवे-148बी के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले पर अधूरी पड़ी पुलिया का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीण राजबीर सिंह ने बताया कि नाले पर पुलिया अधूरी होने के कारण बारिश के दिनों में पानी निकलकर गली में भर जाता है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पुलिया का निर्माण शुरू करवाया गया था। ग्रामीण राजबीर सिंह ने बताया कि अधूरी पुलिया के कारण बारिश के दौरान नाले का पानी गली में भर जाता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पुलिया का निर्माण पूरा होने से समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि काम में हल्की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के जेई अंकुश ने बताया कि पुलिया का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेदार की ओर से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर शिकायत की है। पुलिया को बेहतर तरीके से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें