फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव कंहड़ी में सड़क पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान

Sat, 09 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव कंहड़ी में सड़क पर हुआ जलभरावसंवाद
विज्ञापन
समैन। गांव कंहड़ी से लोहाखेड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर बारिश के दिनों में जलभराव बड़ी समस्या बन चुका है। इस रोड पर हर बार बारिश के बाद पानी भर जाता है, जिससे न केवल राहगीर परेशान होते हैं, बल्कि इस रास्ते से जुड़े किसानों और ग्रामीणों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण नाथा राम, सतपाल, बाना, संदीप, महिपाल, विक्की, शमशेर और राजेश ने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं और इसी रास्ते से कई किसानों के खेत भी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक वही ठहर जाता है। इससे मच्छर पनपने लगे हैं और आसपास के घरों में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें हर वर्ष इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-
गांव में लोहाखेड़ा रोड पर बारिश के पानी का जमा होने की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी इसके आसपास रहने वाले ग्रामीणों को झेलनी पड़ती है। जमा पानी में मच्छर पनपते हैं। जिससे मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
-सतपाल जांगड़ा, ग्रामीण।
-
निकासी व्यवस्था सही नहीं होने के कारण इस सड़क पर बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। जिससे यहां बदबू फैलती है। वहीं इस कारण यह जगह-जगह टूट गई है और इसमें गड्ढे भी बन गए हैं। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-नाथा राम, ग्रामीण।
-
गांव में लोहाखेड़ा रोड पर बारिश के पानी का जलभराव होने का मुख्य कारण यहां पानी की निकासी न होना है। नेशनल हाईवे की सड़क इस सड़क से ऊंची बन गई है, जिससे बारिश का पानी यहां जमा हो जाता है। सड़क से पानी की निकासी के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि कंहड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें