फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खराब पेयजल पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

Thu, 11 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भीमेवाला के वाटर वर्क्स में बने पानी के टैंक। संवाद
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के गांव भीमेवाला के ग्रामीणों में वाटर वर्क्स की सप्लाई का घरों में पहुंचने वाला पीने का पानी खराब व बदबूदार होने से रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से यह समस्या बनी है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सेम के कारण वाटर वर्क्स में बने पानी के टैंकों में भूमि के नीचे का पानी में मिक्स हो रहा है। इससे पानी की क्वालिटी खराब हो रही है।
ग्रामीण प्रदीप कुमार, बलवान सिंह, सूरजमल, अमित गिल, दलबीर, मनोज, सुरेंद्र, रविन्द्र, रामकुमार, रमेश, राजबीर, मनीराम ने बताया कि वाटर वर्क्स से उनके घरों में पहुंचने वाला पानी बेहद खराब व पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पिछले 4 महीने से अपने घर में पीने का पानी पैसों से खरीद कर ला रहे हैं। सप्लाई का पानी बहुत ज्यादा खराब है।
ग्रामीण बलवान सिंह व अमित नैन ने कहना है कि वाटर वर्क्स से उनके घरों में पहुंचने वाला पीने का पानी बहुत ज्यादा खराब व बदबूदार है। वह पिछले तीन महीने से यह पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
-
गांव भीमेवाला में बने वाटर वर्क्स के टैंको में भाखड़ा नहर का साफ पानी जाता है। यदि कुछ घरों में सप्लाई का पानी खराब जा रहा है तो इसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

- अजय ढुल, जेई जनस्वास्थ्य विभाग समैन, सर्किल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें