फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हसंगा के पिता ने गोल्ड और बेटे ने जीता सिल्वर

विज्ञापन
अपने मेडल दिखाते बुजुर्ग रामस्वरूप कुकणा व उनके बेटे महेंद्र सिंह। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली में हुए मुकाबलों में गांव हसंगा निवासी बाप-बेटे ने अलग-अलग एथलेटिक्स खेलों में पांच गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य मेडल जीते हैं। जिन्हें मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मानित करेंगे। 70 वर्षीय बुजुर्ग रामस्वरूप कुकणा ने तीन गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का हुनर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया है जबकि उनके 35 वर्षीय बेटे महेंद्र सिंह कुकणा को सिल्वर व कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सिंह राठौड़ ने बताया कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 अप्रैल से 3 मई तक यह प्रतियोगिता चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान लोगों को प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में बुजुर्ग खिलाड़ियों के लिए खेलो मास्टर्स गेम का भी आयोजन किया गया। इसमें पूर्व नेशनल, इंटरनेशनल और ओलंपियन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलों की निगरानी एवं वरिष्ठ कोच वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से 40 प्लस और 50 प्लस व एथलेटिक्स के करीब 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता दर्ज करवाई।
यह रही पिता-पुत्र की उपलब्धि
बुजुर्गों की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 70 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। वहीं, 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड, 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीता। उनके बेटे महेंद्र सिंह ने 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सिल्वर पदक तथा 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें