फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विहान बने फतेहाबाद के सबसे कम उम्र के फीडे रेटेड खिलाड़ी, अंडर-9 नेशनल शतरंज स्पर्धा में अर्जित किए 6.5 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गुरुग्राम में आयोजित 38वीं नेशनल ओपन अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में 6.5 अंक अर्जित कर विहान ने फतेहाबाद का सबसे कम उम्र का फीडे रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, खिलाड़ी जीनत ने बहादुरगढ़ में आयोजित हरियाणा राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ट्रॉफी व 2500 रुपये का नकद पुरस्कार अर्जित किया। जीनत 2 से 8 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में होने वाली अंडर-11 लड़कियों की नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
वर्ष 2024 में क्रेसंट स्कूल के 11 खिलाड़ी राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुके हैं। कक्षा दसवीं की छात्रा अभिलाषा ने हरियाणा में अंडर-13 आयु वर्ग लड़कियों में राज्य स्तर पर दूसरा व पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आयोजित नेशनल स्तर पर राज्य का नेतृत्व किया। प्रधानाचार्य रितु सिंधु ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर कहा कि समर्पण, अनुशासन एवं मार्गदर्शन से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें