फतेहाबाद। पुलिस विभाग ने जून माह में नशा तस्करी के 32 मामले दर्ज कर 43 तस्करों को गिरफ्तार किया। इसमें पांच मामले कॉर्मशियल श्रेणी के है। विभाग ने पिछले माह की रिपोर्ट पेश की है। इसके चलते अलग-अलग मामलों में 183 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए नशीले पदार्थ का ब्योरा
अफीम- 1.897 किग्रा
चूरापोस्त- 1141.388 किग्रा
गांजा- 5 क्विंटल 25 किलो 690 ग्राम
हेरोइन - 264.78 ग्राम
प्रतिबंधित टेबलेट/कैप्सूल - 1285 यूनिट
प्रतिबंधित इंजेक्शन: 140 यूनिट
आबकारी अधिनियम
15 मामले दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार
शस्त्र अधिनियम
7 मामले दर्ज, 9 आरोपी गिरफ्तार
7 पिस्तौल, 15 कारतूस
अभियान ''जीरो टॉलरेंस नीति'' के तहत लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी व कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर बन रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या अपने निकटतम पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक