फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे होने के कारण ट्रैफिक पुलिस और आसपास के लोगों को मिलकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। हादसा स्थल से कुछ दूरी पर सड़क के एक किनारे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जबकि दूसरे पर आसपास के लोग खड़े हुए और दूर से आ रहे वाहनचालकों को रूकवाना शुरू किया।
फतेहाबाद में एक बार फिर धुंध का कहर बरपा है। नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भी वाहनों की भिड़ंत हो गई। दरअसल, हाईवे पर अलसुबह के समय से ट्रक पलटा हुआ था। धुंध के कारण यह ट्रक पिकअप चालक को नजर नहीं आया और पिकअप गाड़ी सीधी ट्रक से टकरा गई। इससे पिकअप चालक को गंभीर चोट आई हैं। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी धुंध के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई थी। हांसपुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण भी हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी व लोगों ने वाहनों को रूकवा-रूकवा कर रफ्तार करवाई धीमी
नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे होने के कारण ट्रैफिक पुलिस और आसपास के लोगों को मिलकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। हादसा स्थल से कुछ दूरी पर सड़क के एक किनारे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जबकि दूसरे पर आसपास के लोग खड़े हुए और दूर से आ रहे वाहनचालकों को रूकवाना शुरू किया। वाहनचालकों को रूकवा-रूकवा कर उन्हें गाड़ी धीमी चलाते हुए आगे बढ़ने का आग्रह किया गया ताकि हादसों से बचा जा सके।
रेलगाड़ियां भी पहुंची देरी से
सुबह-सुबह भट्टू, टोहाना रेलवे स्टेशन और जाखल जंक्शन पर पहुंचने वाली रेलगाड़ियां देरी से पहुंची। सुबह हरियाणा एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, गंगानगर-दिल्ली ट्रेन, रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन अपने निर्धारित समय से 25 से 30 मिनट की देरी से भट्टू रेलवे स्टेशन पर आई। गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से चल रही है।