बेटे को जन्मदिन पर खरीदी चांद पर जमीन।
- फोटो : संवाद
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर की प्रभाकर कॉलोनी निवासी रेडीमेड कपड़ा कारोबारी वरूण सैनी ने अपने बेटे लव के पहले जन्मदिन पर चांद पर जमीन खरीदी है। वरूण सैनी ने अपने बेटे को पहले जन्मदिन पर बेशकीमती तोहफा दिया है। वरुण सैनी ने अपने बेटे लव के लिए चांद पर दो एकड़ जमीन खरीदी है।
वरूण के पास बाकायदा अमेरिका से इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से लूनर प्रॉपर्टी का रजिस्टर्ड क्लेम डीड भी आ गया है। यह प्रदेश का दूसरा मामला बताया गया है। वरूण ने बताया कि यह जमीन उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर ली है। वरूण के मुताबिक सुशांत सिंह ने भी चांद पर जमीन ली थी।
डेढ़ माह का प्रोसेस लगा, नक्शा मिला
वरुण ने बताया कि उसके एक वर्ष के बेटे लव का 25 अगस्त को जन्मदिन आ रहा था तो उसने अमेरिका स्थित इंटरनेशनल लूनर लैंड अथॉरिटी को चांद पर जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया। करीब डेढ़ माह के प्रोसेस के बाद आखिरकार अब उसे रजिस्ट्रेशन मिल गई है। इसमें उसकी जमीन का नक्शा भी मिला है।
करीब दो एकड़ जमीन है और इस पर करीब तीस हजार रुपये खर्च आया है लेकिन यह उनके बेटे के लिए अमूल्य गिफ्ट है। वरूण के पिता वजीर चंद मिनी बैंक के डायरेक्टर रहे हैं जबकि माता मीना देवी गृहिणी है। वरूण की पत्नी पूनम सैनी गृहिणी है। परिवार के सभी सदस्य इस गिफ्ट से बेहद खुश है। उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
खरीदेंगे टेलीस्कॉप
वरूण ने बताया कि यह जमीन चांद पर लेक ऑफ हैपिनेस 1872 नॉर्थ लैटिट्यूड 502 इस्ट लांगीट्यूड ट्रैक 55 पार्सल 10071 में स्थित है। उन्होंने बताया कि अब अपनी प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए वे एक टेलीस्कॉप भी खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि ऐलन मस्क का इंतजार है, जब वे लोगों को चांद पर ले जाएंगे। तब वे चांद पर जाएंगे।सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 23 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। धर्मसोत की याचिका पर 23 अगस्त को सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि इस मामले में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है।