फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद 30 स्कूलों में कम हुआ टीकाकरण, 20 को लगेंगे कैंप

विज्ञापन
फतेहाबाद में छात्रों को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। किशोरों का टीकाकरण में कमी आई है, अब विद्यार्थी टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। जिले में 55 फीसदी ही टीकाकरण हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर समीक्षा करनी शुरू कर दी है। जिले में 55 हजार किशोरों का टीकाकरण होना है जबकि अभी तक 30 हजार 828 छात्रों ने ही करवाया है। खंड फतेहाबाद के 30 ऐसे स्कूल हैं जहां पर अभी तक सौ फीसदी टीकाकरण नहीं हो पाया है। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को इन 30 स्कूलों की रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

20 जनवरी को शिक्षा विभाग इन 30 स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाएगा, कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां के 50 फीसदी छात्रों ने भी टीकाकरण नहीं करवाया है। अहम बात यह है कि विद्यार्थियों को कोवाक्सिन लग रही है और जिन्हें लग चुकी है फरवरी माह की शुरूआत में उन्हें दूसरी डोज भी लगानी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सामने पहली डोज का टीकाकरण पूरा करना चुनौती बन गया है।
इन स्कूलों में कम हुआ है टीकाकरण
स्कूल कुल विद्यार्थी टीका बाकी
डीएवी बीघड़ रोड 825 344
सीनियर मॉडल भिरड़ाना 277 220
राजकीय कन्या स्कूल 990 295
पायनियर स्कूल 500 188
जीएसएसएस हिजरावां 385 185
जीएसएसएस बड़ोपल 273 73
जीएसएसएस भिरड़ाना 345 200
जीएसएसएस चिंदड़ 325 25
जीएसएसएस अयाल्की 156 41
जीएसएसएस बनगांव 158 73
आरोही मॉडल बनगांव 110 65
जीएसएसएस एमपीरोही 196 38
जीएसएसएस नागपुर 338 135
हरियाणा पब्लिक स्कूल 87 42
जीएसएसएस धांगड़ 241 43
जीएसएसएस फतेहाबाद 863 140
क्रिसेंट स्कूल 555 251
जीएसएसएस बीघड़ 288 26
जीएचएस भड़ोलावाली 70 37
जीएसएसएस भूथनकलां 183 58
जीएचएस ढाणी ईसर 70 35
जीएसएसएस अहलीसदर 134 26
डैफोडिल्स 250 100
जीएसएसएस भट्टूखुर्द 90 20
जीएसएसएस झलनियां 199 19
जीएसएसएस खाराखेड़ी 194 15
गांधी विद्या स्कूल 125 75
डिवाइन स्कूल 110 55
किशोरों के टीकाकरण की ये है स्थिति
किशोर टीकाकरण का लक्ष्य : 55 हजार
टीकाकरण हुआ : 30 हजार 828
3350 लोगों ने करवाया टीकाकरण
जिले में मंगलवार को 3350 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। 511 किशोरों, 18 से 44 आयु वर्ग के 1946, 323 बुजुर्गों ने टीकाकरण करवाया है। बूस्टर डोज 60 पात्रों ने ही लगवाई है।
विज्ञापन

कोट
एसडीएम की तरफ से 30 स्कूलों की रिपोर्ट मिली है। यहां पर 20 जनवरी को टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं। इसके अलावा किशोरों का टीकाकरण भी जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें