फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्ले स्कूल में हिंदू लड़की को नमाज सिखाने पर हंगामा, प्रबंधन ने मांगी माफी

Wed, 30 Jul 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। शहर के एक प्ले स्कूल में धार्मिक गतिविधियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि स्कूल में एक हिंदू लड़की को नमाज पढ़ाने की प्रैक्टिस करवाई गई और उसे मुस्लिम परिधान सिलवाने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़े शब्दों में स्कूल प्रबंधन के समक्ष विरोध जताया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला विशेष संपर्क प्रमुख इंद्राज सिंह व बजरंग दल के प्यारे लाल व राजा राम और राजेश कुमार के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब बच्ची के परिजनों ने उसके कपड़ों और गतिविधियों पर सवाल उठाया। आरोप है कि बच्ची को स्कूल में नमाज पढ़ने की प्रक्रिया सिखाई गई और मुस्लिम पहनावा तैयार करवाया गया। इसकी सूचना स्थानीय हिंदू संगठनों तक पहुंची।
विवाद बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने स्थिति संभालने की कोशिश की। प्ले स्कूल प्रबंधन ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह किसी धार्मिक प्रचार के उद्देश्य से नहीं बल्कि सांस्कृतिक गतिविधि के रूप में कराया गया था, लेकिन यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए खेद प्रकट करते हैं। इसके बावजूद, हिंदू संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों पर किसी भी तरह का धार्मिक प्रभाव नहीं डाला जाना चाहिए। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-
ये बोले स्कूल प्रबंधन
प्ले स्कूल के संचालक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों के अलग-अलग कार्यक्रम को लेकर तैयारी करवाई गई थी परंतु एक एक्टिविटी धर्म से संबंधित होने के कारण हिंदू संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने आपत्ति जताई तो हमने गलती स्वीकार कर ली है। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें