फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फुटपाथ पर बने मंदिर को तोड़ने पर हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कबीर बस्ती में अवैध मंदिर को तोड़ने पहुंचे कर्मचारियों का विरोध करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। कबीर बस्ती में नागरिक अस्पताल की रिहायशी कॉलोनी के साथ फुटपाथ पर बने एक मंदिर को बुधवार दोपहर को नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर से हटा दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने विरोध किया लेकिन भारी पुलिस के कारण नगर परिषद की कार्रवाई जारी रही। विरोध के बीच नगर परिषद ने मंदिर को बुलडोजर से हटवा दिया।
विज्ञापन


इधर शाम को चिल्ली झील पर भी कब्जा हटाने के लिए नगर परिषद की टीम पहुंची, लेकिन लोगाें ने कोर्ट के दस्तावेज दिखाए तो टीम वापस लौट आई। कार्रवाई के नगर परिषद के सचिव गोविंद, बीआई विकास बजाज, एमई नरेंद्र पंवार, एसआई महेश आदि मौजूद थे।

नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि कबीर बस्ती रोड पर कुछ लोगों ने मंदिर बना लिया था। नगर परिषद के पास मामला पहुंचा तो बुधवार को अधिकारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चिल्ली झील से वापस लौटी टीम



नगर परिषद टीम बुधवार शाम को चिल्ली झील क्षेत्र में कब्जा हटाने को लेकर पहुंची। कार्रवाई का एक व्यक्ति ने विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों से नोटिस मांगा, लेकिन नोटिस नहीं दिखा पाए। बाद में कोर्ट के आदेश की काॅपी दिखाई। काॅपी देखकर टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें