फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 88 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया । नागपुर पुलिस चौकी ने 88 ग्राम हेरोइन सहित अलीका निवासी हरकृष्ण उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोटरसाइकिल और अन्य संदिग्ध सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

नागपुर चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह के अधीनस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को नागपुर अलीका रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच शुरू की।
इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की तलाशी ली तो आरोपी की जेब से 88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें