फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हंगामा दुकानदारों ने लगाए भेदभाव के आरोप

Wed, 04 Dec 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चार मरला कॉलोनी में सामान कब्जे में लेते नगर परिषद कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी और थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने अभियान चलाया। चार मरला कॉलोनी में एक दुकान के आगे सड़क पर लगे पर्दे को हटा दिया तो दुकानदारों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि दूसरी दुकानों के आगे से भी हटाया जाए। हंगामे के चलते नगर परिषद टीम ने दूसरी दुकानों के आगे लगे पर्दों को भी हटा दिया।

टीम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। एसआई राहुल कुमार के नेतृत्व में सफाई दरोगा व कर्मचारियों ने थाना रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद टीम ने चार मरला कॉलोनी और हिसार-सिरसा रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। करीब 20 दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया गया।

मॉल के आगे लगे साइन बोर्ड को नहीं हटा पाए कर्मचारी : चार मरला कॉलोनी में बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर एक रेडिमेड कंपनी के कपड़ों के शोरूम का साइन बोर्ड लगा था। कर्मचारी जब हटाने लगे तो दुकानदार ने विरोध कर दिया और कहा कि पहले अवैध सीढिय़ों को भी तोड़ा जाए। मामला बढ़ता देख दूसरे दुकानदार आ गए और उन्होंने साइन बोर्ड हटाने के लिए समय मांगा। टीम चेतावनी देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें