फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी पर नगर परिषद में हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला

Fri, 24 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हंगामा करते हुए स्त्रोत सोशल मीडि
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर प्रॉपर्टी आईडी को लेकर विवाद हो गया। एक प्रॉपर्टी आईडी आवेदन रद्द होने के बाद आवेदक प्रॉपर्टी डीलर ने हंगामा किया और नगर परिषद कर्मचारी से बहस हो गई। आवेदक ने आरोप लगाया कि उससे 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। नगर परिषद अधिकारियों ने आरोपों को दबाव बनाने का प्रयास बताते हुए कहा कि कार्यालय में लगे कैमरों से पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल ने आरोप लगाया कि उनकी मॉडल टाउन में 300 गज में कोठी बनी हुई है। इसकी प्रॉपर्टी को नगर परिषद के रिकॉर्ड में 266 गज का दिखाया हुआ है। इसको ठीक करवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। दो-चार दिन से चक्कर काट रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय गए तो वहां एक युवती मिली। इसके बाद क्लर्क सत्यम वहां आ गए।
मित्तल का आरोप है कि सत्यम ने कहा कि आपने तीन फ्लोर बना रखे हैं जबकि एक फ्लोर दिखा रखा है। उससे कहा कि हम तीन फ्लोर का ही टैक्स भर रहे हैं। इसके बाद ईओ ने ऑफिस में बुलाया। उन्होंने राजीनामा करने को कहा। राजीनामा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। इस पर हमने बस स्टैंड चौकी आकर शिकायत दे दी।
विज्ञापन

नगर परिषद के क्लर्क सत्यम ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि आवेदन में दस्तावेज की कमियां थीं इसलिए नियमानुसार प्रॉपर्टी आईडी संबंधित आवेदन रद्द किया गया।
:::::::::::::::
नगर परिषद कार्यालय में आकर हंगामा किया गया है। तीन मंजिल मकान बना हुआ है एक मंजिल दिखा रखा है। आवेदन को ऑनलाइन ही रद्द किया गया है। कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया गया है। कर्मचारियों ने मामले में शिकायत दी है और इसके बाद पुलिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें